अपने बेटे का जन्मदिन नहीं मनाएंगे वुड्स
वुड्स द्वारा अपने बड़े बेटे के जन्मदिन पर उपस्थित नहीं रहने की खबर सुनकर उनकी पूर्व पत्नी एलिन नार्डेग्रेन काफी नाराज हैं।
वुड्स ने इस सम्बंध में कहा, "मैं पहले चार्ली के जन्मदिन पर उपस्थित रहना चाहता था लेकिन अब यह मेरे लिए सम्भव नहीं। इससे तकलीफ होती है। इससे मुझे जिन्दगी भर पछतावा होगा लेकिन मैं वादा करता हूं कि मैं आगे से उसके एक भी जन्मदिन में अनुपस्थित नहीं रहूंगा।"
फरवरी में वुड्स को दुबई में ओमेगा डेजर्ट क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में खेलना है। वुड्स इसके लिए चार्ली के जन्मदिन से 24 घंटे पहले ही दुबई रवाना हो जाएंगे।
वुड्स ने काफी समय पहले कहा था कि वह अपने बेटे के जन्मदिन पर एलिन और परिवार के साथ रहना चाहते हैं लेकिन अब उन्होंने इससे इंकार किया है। वुड्स ने यह बात सुधार गृह में अपने प्रवास के दौरान कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications