Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जिंबाब्वे ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

जिंबाब्वे ने पांच मैचों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को इसी मैदान पर खेला गया पहला मैच पांच विकेट से जीता था। छह महीने के भीतर दोनों टीमों के बीच यह दूसरी एकदिवसीय श्रृंखला है। इससे पहले जिंबाब्वे में खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को 4-1 से पराजित किया था।

खबर लिखे जाने तक जिंबाब्वे की टीम ने सात ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 39 रन बना लिए थे। कप्तान हामिश 22 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि चामू चिबाबा 14 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। चिबाबा ने अपनी पारी में दो चौके लगाए हैं।

बांग्लादेश की टीम हरफनमौला खिलाड़ी सकीबुल हसन की कप्तानी में खेल रही है। मशरफे मुर्तजा को इस पांच मैचों की श्रृंखला के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन वह समय रहते फिट नहीं हो सके। ऐसे में उपकप्तान सकीबुल को दोबारा कप्तानी का कार्यभार संभालना पड़ रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+