Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिग्गजों ने पोंटिंग की आलोचना की

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर इयान चैपल ने कहा कि मैदान पर पोंटिंग का बर्ताव अस्वीकार्य था। "जब हम क्रिकेट खेलते थे तो हमें आचार संहिता के बारे में अच्छी तरह से जानकारी होती थी। हम भी अम्पायर से सलाह मशविरा करते थे लेकिन हमने उनसे कभी बहस नहीं की।"

समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने चैपल के हवाले से लिखा, "मैदान पर इस तरह का बर्ताव अस्वीकार्य है। मैं अगर इस मामले की सुनवाई कर रहा होता तो पोंटिंग को निलम्बित कर देता।"

पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा कि पोंटिंग ने अम्पायर और पीटरसन के साथ बीच मैदान पर उलझकर अच्छा नहीं किया, इससे पोंटिंग ने खुद अपनी और साथ ही टीम की फजीहत भी करवाई।

पोंटिंग से साथ खेल चुके टेलर ने कहा, "पोंटिंग ने अम्पायर और पीटरसन से उलझकर अपनी और टीम की छवि खराब की है।"

दूसरी ओर, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर टोनी ग्रेग ने पोंटिंग को फटकार लगाते हुए कहा कि पोंटिंग उस समय अपना आपा खो बैठे थे।

ग्रेग ने कहा, "उस समय पोंटिंग मैदान पर अपना आपा खो बैठे थे। इस मामले में तेज गेंदबाज पीटर सिडल को भी सजा मिलनी चाहिए थी।"

पोंटिंग मैच के दूसरे सत्र में तेज गेंदबाज रेयान हैरिस की गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को अम्पायर अलीम डार द्वारा कैच आउट नहीं दिन जाने से भड़क गए थे और उन्होंने डार से बहस शुरू कर दी थी। डार ने इंग्लैंड द्वारा रेफरल की मांग किए जाने के बाद फैसले पर पुनर्विचार किया था।

मैदानी अम्पायरों ने इस घटना के बाद वीडियो फुटेज का मुआयना किया और फिर इस सम्बंध में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) से शिकायत की। इस पहल पर मैच रेफरी रंजन मदुगले ने भी वीडियो फुटेज देखा और पोंटिंग को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया।

मैच रेफरी ने आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा, "पोंटिंग की हरकत कप्तान के रूप में पूरी तरह अस्वीकार्य है। कप्तान का काम अपनी टीम के खिलाड़ियों के सामने बेहतर उदाहरण पेश करना होता है।"

"पोंटिंग ने जिस अंदाज में और जिस अवधि तक अम्पायर के साथ बहस की, वह आचार संहिता के खिलाफ है। पोंटिंग को अम्पायर के फैसले में दखल देने और मैदान में अम्पायर के साथ लम्बे समय तक बहस करने का दोषी पाया गया है। उन्हें इसके लिए जुर्माना भरना पड़ेगा और यह राशि मैच फीस का 40 फीसदी होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 21:00 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+