Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हमारे खेल में अनुशासन की कमी : क्लार्क

क्लार्क ने अपने साथियों के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी के पास अपनी गलती को छुपाने के लिए कोई बहाना नहीं है क्योंकि सभी ने अपनी गलती से विकेट गंवाया है।

समाचार पत्र 'द एज' ने क्लार्क के हवाले से लिखा है, "हमने खराब शॉट खेले। हमारे पास अपनी गलतियों को छुपाने के लिए कोई बहाना नहीं है। हमारे खेल में अनुशासन की कमी दिखी और इसी का नतीजा है कि हमारी पहली पारी 98 रनों पर सिमट गई। यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा है लेकिन हम इसका फायदा नहीं उठा सके।"

क्लार्क को उम्मीद है कि उनकी टीम दूसरी पारी में अपनी शैली में परिवर्तन लाएगी। इंग्लैंड ने हालांकि 346 रनों की बढ़त के साथ मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

क्लार्क मानते हैं कि मेलबर्न में आस्ट्रेलिया की स्थिति काफी नाजुक है लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम मैच ड्रॉ कराने का प्रयास करेगी। क्लार्क ने कहा, "हमारे लिए स्थिति अच्छी नहीं है। हमारे लिए यह बड़ी चुनौती है लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+