डरबन टेस्ट : भारत के 7 विकेट गिरे (लीड-1)
पहली पारी के आधार पर मिली 74 रनों की बढ़त को मिलाकर भारत की कुल बढ़त 222 रनों की हो गई है। तीसरे दिन भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में पांचवां झटका लगा जबकि इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और हरभजन सिंह पेवेलियन लौटे।
भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 92 रन बनाए थे। दूसरे दिन की समाप्ति तक 23 रन पर नाबाद लौटने वाले वी.वी. एस. लक्ष्मण 47 रन बनाकर एक छोर पर डटे हुए हैं जबकि जहीर खान ने खाता नहीं खोला है। लक्ष्मण ने 92 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए हैं।
भारत ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 131 रन ही बना सकी थी। भारत ने वीरेंद्र सहवाग (32 रन) की तेज पारी की बदौलत शुरुआत अच्छी की थी लेकिन 42 रन के कुल योग पर सहवाग के पेवेलियन लौटने के साथ उसकी बदकिस्मती का दौर शुरू हो गया।
भारत ने 44 के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (9) और 48 के कुल योग पर राहुल द्रविड़ (2) का विकेट गंवाया। तेंदुलकर का विकेट 56 के कुल योग पर गिरा। उन्होंने छह रन बनाए। ये सभी विकेट दूसरे दिन गिरे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications