सीए के साथ अपने भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे पोंटिंग
इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए चौथे मुकाबले में आस्ट्रेलिया को हराकर एशेज का ताज अपने पास बरकरार रखा है। इस लिहाज से पांचवां टेस्ट उसके लिए औपचारिकता मात्र रह गया है।
पोंटिंग की कप्तानी में आस्ट्रेलिया को तीसरी बार एशेज में हार मिली है। 'एबीसी रेडियो' से बातचीत के दौरान पोंटिंग ने कहा, "मुझे कुछ निर्णय लेना होगा। मैं वही करुं गा, जो सही और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए उपयुक्त होगा। एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर हालांकि मेरे पास टीम को देने के लिए काफी कुछ है। सिडनी टेस्ट के बाद मैं अपनी भूमिका पर विचार करुं गा।"
पोंटिंग ने एशेज जीतने पर इंग्लैंड को बधाई दी और कहा कि इंग्लिश टीम ने खेल के हर विभाग में उनकी टीम को दोयम साबित किया। पोंटिंग ने कहा, "इंग्लिश टीम ने शानदार खेल दिखाया। आस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराना बहुत मुश्किल है लेकिन अपनी शानदार तैयारी के दम पर इंग्लिश टीम ने ऐसा कर दिखाया। मेरे लिहाज से इस टीम ने ठीक उसी स्तर का खेल दिखाया, जिसकी उम्मीद उससे की जा रही थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications