आईपीएल-4 : गांगुली और लक्ष्मण का 'भाव' बढ़ा
गांगुली ने अपना 'आरक्षित भाव' 200,000 डॉलर से बढ़ाकर 400,000 डॉलर कर दिया है वहीं लक्ष्मण ने अपना भाव 200,000 डॉलर से बढ़ाकर 300,000 डॉलर कर दिया है।
इस बात की पुष्टि आईपीएल अधिकारियों ने की। आईपीएल के पहले संस्करण से ही खिलाड़ियों को अपने आरक्षित भाव में परिवर्तन करने का अधिकार प्राप्त था। लीग के मुख्य संचालन अधिकारी सुंदर रमन ने कहा, "यह नियम प्रत्येक संस्करण में लागू रहा है।"
आईपीएल के चौथे संस्करण के लिए नीलामी में 350 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी टीमों के 12 खिलाड़ियों की बोली नहीं लगेगी क्योंकि इन खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने चौथे संस्करण में भी अपने साथ रखने का फैसला किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर, तेज गेंदबाज जहीर खान, आशीष नेहरा, आर.पी. सिंह और युवराज सिंह जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी इस वर्ष नीलामी की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications