Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : राजस्थान को 42 रनों की बढ़त

इसके साथ ही राजस्थान ने पहली पारी के आधार पर 42 रनों की बढ़त बना ली है। भोजनकाल तक विनीत सक्सेना (130) और रश्मि परिदा (6) नाबाद लौटे। सक्सेना ने 399 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्का लगाया है वहीं परिदा 26 गेंदों पर एक चौका लगाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

राजस्थान ने शनिवार के अपने स्कोर एक विकेट पर 236 रनों से आगे खेलना शुरू किया और भोजनकाल तक 58 रन जोड़े। कप्तान ऋषिकेश कनितकर अपने एक दिन पुराने अपने स्कोर में 17 रन जोड़कर 113 रनों के निजी स्कोर पर अभिषेक नायर की गेंद पर पगबाधा हो गए।

कनितकर ने 309 गेंदों पर 16 चौके लगाए। कनितकर ने सक्सेना के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 240 रनों की साझेदारी की।

रोबिन बिष्ट तीन गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाकर नायर की गेंद पर ओनकार गौरव को कैच थमा बैठे। मुम्बई की ओर से नायर ने दो विकेट झटके जबकि एक विकेट अजित अगरकर के खाते में गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 26, 2010, 14:25 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+