समयसीमा बढ़ी, अब मार्च में तैयार हो सकेगा नेहरू स्टेडियम
राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह स्थल के तौर पर तैयार किए जा रहे इस स्टेडियम में जारी सभी तरह के निर्माणकार्यो को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर की तारीख तय की गई थी।
निर्माणकार्य में जुटी कंपनियों का कहना है कि 31 दिसंबर की 'डेडलाइन' (समयसीमा) इसलिए नहीं प्राप्त की जा सकेगी क्योंकि यहां एक 150 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण होना है और इसके लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय चाहिए होगा।
इस सुरंग का निर्माण स्टेडियम के दोनों छोरों को जोड़ने के लिए किया जाएगा। सुरंग का मुंह स्टेडियम के बीच में खुलेगा। इस सुरंग का उपयोग उन कलाकारों को स्टेडियम में लाने और ले जाने के लिए किया जाएगा, जो उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान कार्यक्रम पेश करेंगे।
खेल मंत्री एम.एस. गिल ने सोमवार को कहा कि तमिल फिल्मकार भारत बाला के नेतृत्व में काम कर रही सांस्कृतिक समिति के अनुरोध पर इस सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इस समिति में फिल्मकार श्याम बेनेगल, गीतकार जावेद अख्तर और प्रसून जोशी शामिल हैं।
स्टेडियम में 75,000 लोग बैठ सकेंगे। इसका निर्माण एशियाई खेलों के मद्देनजर 1982 में किया गया था। गिल ने कहा कि विदेशी विशेषज्ञों की देखरेख में स्टेडियम में निर्माणकार्य चल रहा है और इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। विदेशी विशेषज्ञों ने विश्वस्तरीय सुविधाएं देने का वादा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications