एशेज जीतने का हकदार था इंग्लैंड : वार्न
इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को पारी और 157 रनों से हराकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला पर कब्जा बरकरार रखा है।
वार्न ने कहा कि हमारी टीम मुकाबले में कही थी ही नहीं। वार्न ने इंग्लैंड की जमकर सराहना की और कहा कि इंग्लैंड की टीम इस जीत की हकदार थी।
समाचार पत्र 'द सन' ने वार्न के हवाले से लिखा, "इंग्लैंड के खेल से मैं प्रभावित हुआ। उन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली और वह श्रृंखला जीतने के हकदार थे। सर्वश्रेष्ठ टीम हमेशा जीतती है।"
पत्र के मुताबिक वार्न ने आस्ट्रेलिया के हारने पर खेद प्रकट करते हुए कहा, " इंग्लैंड के खिलाफ आस्ट्रेलिया के अच्छा नहीं खेलने से दुख होता है।"
वार्न का कहना है कि सिडनी में खेला जाने वाला एशेज श्रृंखला का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच भी इंग्लैंड जीतेगा।
पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड 2-1 से आगे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications