बीसीसीआई के बाद अब केसीए ने भी श्रीसंत को चेताया
श्रीसंत केरल की रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और केसीए का आरोप है कि वह लगातार अनुशासन भंग करते हुए यहां आयोजित प्रशिक्षण शिविर से गायब रहे हैं। केसीए के मुताबिक श्रीसंत बिना सूचना दिए पिछले 12 दिनों में सिर्फ एक दिन प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए हैं।
रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए केसीए के सचिव टीसी मैथ्यू ने कहा कि श्रीसंत को अपना व्यवहार सुधारने का एक आखिरी मौका दिया गया है।
मैथ्यू ने कहा, "श्रीसंत पिछले कुछ दिनों से लगातार अनुशासन भंग करते आ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उनके प्रति हमारा रुख सहयोग वाला रहा है। हाल के दिनों में उन्होंने कई बार अनुशासन भंग किया है और यही कारण है कि हमने उन्हें इस संबंध में अंतिम चेतावनी दी है।"
केरल की टीम आगामी रणजी सत्र के लिए तेलीचेरी में तैयारी कर रही है। यह शिविर 12 अक्टूबर से लगाया जा रहा है लेकिन श्रीसंत इसमें सिर्फ रविवार को शरीक हुए हैं।
इन तमाम विवादों को लेकर श्रीसंत ने कहा कि केसीए में कोई ऐसा है, जो उनके खिलाफ साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी गैरमौजूदगी के बारे में केसीए को पहली ही सूचित कर दिया था लेकिन मेरी समझ में यह नहीं आ रहा है कि वह कौन है, जो मेरे खिलाफ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications