Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डरबन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका के 2 विकेट गिरे (लीड-3)

स्मिथ नौ रन बनाने के बाद जहीर की गेंद पर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों विकेट के पीछे लपके गए। स्मिथ ने 11 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए।

पीटरसन ने 39 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 24 रन बनाए। पीटरसन को जहीर ने बोल्ड किया। स्मिथ और पीटरसन के बीच पहले विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी हुई।

हाशिम अमला 14 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि जैक्स कैलिस चार गेंदों पर एक चौके की मदद से चार बनाकर अमला का साथ दे रहे हैं।

इससे पहले, भारत की पहली पारी 205 रनों पर सिमट गई। भारत के अंतिम चार बल्लेबाज 22 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट पर 183 रन बनाए थे। पहले दिन 20 रन पर नाबाद लौटने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 35 रन बनाकर आउट हुए जबकि हरभजन सिंह ने 21 रन बनाए।

हरभजन पहले दिन 15 रन पर नाबाद लौट थे। दूसरे दिन भारत ने हरभजन और धौनी के अलावा जहीर खान (0) तथा शांताकुमारन श्रीसंत (0) के विकेट गंवाए।

भारत ने पहले दिन वीरेंद्र सहवाग (25), मुरली विजय (19), राहुल द्रविड़ (25), सचिन तेंदुलकर (13), वी.वी.एस. लक्ष्मण (38) और चेतेश्वर पुजारा (19) के विकेट गंवाए थे।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 50 रन देकर छह विकेट लिए जबकि लोनाबो त्सोत्सोबे और मोर्न मोर्कल के खाते में दो-दो विकेट आए।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने सेंचुरियन में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को पारी के अंतर और 25 रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 16:00 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+