Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : हारकर भी दूसरे दौर में पहुंची विक्टोरिया की टीम (लीड-7)

वायंबा ने यह मैच 15 रनों के अंतर से जीता लेकिन खराब रन रेट के कारण उसे बाहर का रास्ता देखना पड़ा। ग्रुप-डी से दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम दूसरे दौर में पहले ही पहुंच चुकी है। विक्टोरिया ने अपने पहले मैच में डेयरडेविल्स को हराया था। वायंबा की टीम अपने पहले मैच में डेयरडेविल्स के हाथों हारी थी।

बहरहाल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वायंबा इलेवंस टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। वायंबा इलेवंस की ओर से जीवंथ कुलातुंगा और माइकल वेंडोर्ट ने सर्वाधिक 42-42 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम को मुश्किल से निकालते हुए दूसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े।

वायंबा के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। वरिष्ठ बल्लेबाज माहेला जयवर्धने (3), कप्तान जेहान मुबारक (10), कौशल लोकुराचारी (0), परवेज महरूफ (1) और रंजना हेराथ (1) ने निराश किया।

विक्टोरिया की ओर से शेन हॉरवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि क्लिंट मैके और एंड्रयू मैक्डोनॉल्ड ने दो-दो सफलता हासिल की। पीटर सिडल को भी एक सफलता मिली।

जवाब में खेलने उतरी विक्टोरिया की टीम ब्रैड हॉज (नाबाद 47) और एंड्रयू मैक्डोनॉल्ड (नाबाद 27) के संघर्ष के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 103 रन ही बना सकी। वायंबा इलेवंस के तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाने वाले विक्टोरिया के गेंदबाज हारवुड को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+