एशिया कप में भुटिया सम्भालेंगे भारतीय टीम की कमान
भूटिया इस समय मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं।
भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सोमवार को एशिया कप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
टीम में बतौर गोलकीपर गुरप्रीत संधू नया चेहरा हैं जिन्हें चोटिल अरिंदम भट्टाचार्य की जगह शामिल किया गया है।
चोटिल एंथनी परेरा की जगह डिफेंडर गोविन सिह को टीम में शामिल किया गया है। समीर नायक चोटिल होने के कारण बाहर हैं।
भारतीय टीम इस समय दुबई में अभ्यास कर रही है। टीम छह जनवरी, 2011 को दोहा के लिए रवाना होगी। भारत को ग्रुप सी में रखा गया है जहां उसे पहला मैच 10 जनवरी को आस्ट्रेलिया से खेलना है।
23 सदस्यीय टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : सुब्रत पाल, सुभाशीष रॉय चौधरी और गुरप्रीत सिंह संधू।
डिफेंडर : सुरकुमार सिंह, गौरमांगी सिंह, अनवर, महेश गवली, सैयद रहीम नबी, दीपक मंडल, एन.एस.मंजू, राकेश मसिह और गोविन सिंह।
मिडफील्डर : स्टीवन डायस, एन.पी. प्रदीप, क्लाइमेक्स लॉरेंस, क्लिफोर्ड मिरांडा, रेनेडी सिंह, मेहराजुद्दीन वाडाओ और बालदीप सिंह।
स्ट्राइकर : बाईचुंग भुटिया (कप्तान), सुनील छेत्री, अभिषेक यादव और सुशील कुमार सिंह।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications