रणजी ट्रॉफी : हरियाणा बड़े स्कोर की ओर (लीड-1)
दिन का खेल खत्म होने तक अमित मिश्रा (15) और ध्रुव सिंह (5) नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए अब तक 17 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले, दूसरे दिन मैदान पर घना कोहरा होने की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ। दूसरे दिन केवल 26 ओवरों का खेल हो सका।
हरियाणा ने अपने कल के स्कोर दो विकेट पर 293 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे दिन के खेल में 86 रन जोड़े।
दूसरे दिन की शुरुआत पहले दिन के नाबाद लौटे बल्लेबाज सैनी (137) और अंकित रावत (9) ने की।
सैनी ने 305 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्के लगाए। लक्ष्मीपति बालाजी की गेंद पर राजगोपाल सतीश ने सैनी का कैच लपका।
अंकित ने 55 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 20 रन बनाए। सैनी और अंकित के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई।
हेमांग बदानी (31), अंकित (20) और जोगिंदर शर्मा (5) ने निराश किया। तमिलनाडु की ओर से बालाजी, अश्विन और सुनील साम ने दो-दो विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications