चैम्पियंस लीग : समरसेट के 4 विकेट गिरे (लीड-3)
समरसेट के बल्लेबाज अरुल सुप्पिया 3 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि पीटर ट्रेगो ने अभी खाता नहीं खोला है।
समरसेट का पहला विकेट ट्रेस्कोथिक (14) के रूप में गिरा। उन्हें आर.पी. सिंह ने गिलक्रिस्ट के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद ब्रूयन (19) को सिंह ने गिलक्रिस्ट के हाथों कैच आउट कराया। उस समय टीम का कुल योग 50 रन था। तीसरा विकेट लेंगर (15) का गिरा जिसे सिंह ने वेणुगोपाल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद क्रेग किसवेटर (5) को प्रज्ञान ओझा ने हरमीत सिंह के हाथों कैच आउट कराया।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की और की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। डेक्कन की ओर से वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार 46, एडम गिलक्रिस्ट ने 18, रोहित शर्मा ने 24 और वेणुगोपाल ने 22 रन बनाए।
डेक्कन की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत करने उतरे एडम गिलक्रिस्ट आठ गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। वह थॉमस की गेंद पर ट्रेस्कोथिक के हाथों कैच आउट हुए।
वीवीएस लक्ष्मण (46) ट्रेगो की गेंद पर बोल्ड हो गए। टी. सुमन (6) को फिलिप्स ने ट्रेस्कोथिक के हाथों कैच आउट कराया। सायमंड्स (8) ट्रेगो की गेंद पर हिल्ड्रिथ के हाथों कैच आउट हुए। रोहित शर्मा (24) को ब्रूयन ने फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया।
स्टायरिश (13) थामस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। वेणुगोपाल (22) फिलिप्स की गेंद पर हिल्ड्रिथ को कैच दे बैठे।
इसके बाद खेलने आए आर. पी. सिंह 2 रन बनाकर आउट हो गए। प्रज्ञान ओझा 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। एडवर्ड्स 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले समरसेट ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। समरसेट की ओर से फिलिप्स ने सर्वाधिक तीन, ट्रेगो और थॉमस ने दो-दो और ब्रूयन को एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications