Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : ओटेगो वोल्ट्स की पारी लड़खड़ाई (लीड-4)

खबर लिखे जाने तक सीडी कमिंग 16 और एन. मैकुलम 6 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले ए. रेडमंड 11, एच रदरफोड 14, एन ब्रूम 7, ए मेस्केरन हास 3 और आई बटलर 1 रन बनाकर आउट हुए।

रॉयल चैलेंजर्स की ओर से जे.केलिस ने 3, अनिल कुंबले ने 2 और वान डेरमर्व ने 1 विकेट लिया।

इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने जैक्स कैलिस, राबिन उथप्पा और रॉस टेलर की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम के सलामी बल्लेबाज कैलिस और रोबिन उथप्पा ने तेजी से रन बटोरते हुए अपनी टीम के धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की।

मैच के 10वें ओवर में ओटेगो वोल्ट्स की टीम को पहली सफलता मिली जब उथप्पा रेडमंड की एक गेंद पर कमिंग को कैच थमा बैठे। उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों व दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए।

हरफनमौला खिलाड़ी कैलिस ने 59 गेंदों पर चार चौकों व दो छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। वह अंत तक नाबाद रहे।

विराट कोहली और रॉस टेलर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे। कोहली ने 19 और टेलर ने 11 गेंदों पर 32-32 रन बनाए।

अपने पहले मैच में केप कोबराज के हाथों हार झेलने वाली रायल चैलेंजर्स टीम ने एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज संदीप पांडेय के स्थान पर बालचंद्र अखिल को अंतिम-11 में शामिल किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+