टोरंटो, 28 जुलाई: विम्बल्डन जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल का विजय अभियान बरकार है। नडाल ने टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जर्मनी के निकोलस कीफर को 6-3, 6-2 से हराकर लगातार पांचवा खिताब जीता है।
टोरंटों टूर्नामेंट में नडाल ने मैच को केवल 90 मिनट में खिताब में बदल दिया। कीफर ने पांचवे गेम के दूसरे सेट में टक्कर देने की कोशिश की लेकिन नडाल ने आसानी से उन्हें शिकस्त दे दी।
क्ले कोर्ट के खिलाड़ी माने जाने वाले नडाल इसके पहले के सत्र में हार्ड कोर्ट पर अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन पिछले महीने घास के कोर्ट पर विंबलडन जीतकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि वो किसी भी कोर्ट पर खेल सकते हैं।
इससे पहले उन्होंने फेंच ओपेन और विंबलडन के खिताब अपने नाम कर चुके हैं।