Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केपटाऊन टेस्ट : भारत के 200 रन पूरे (लीड-1)

अपना 60वां अर्धशतक पूरा करने वाले सचिन तेंदुलकर 163 गेंदों की मदद से 78 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर ने 212 गेंदों पर 13 चौकों की सहायता से 90 रन जोड़े हैं। तेंदुलकर ने 10 चौके लगाए हैं।

तेंदुलकर मैच के दूसरे दिन सोमवार को 49 रनों पर नाबाद लौटे थे जबकि गौतम गम्भीर 65 रन बनाकर अविजित थे। गम्भीर अपने करियर के 10वें शतक से 10 रन दूर हैं।

तेंदुलकर ने भारत के लिए सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। द्रविड़ ने अब तक 59 अर्धशतक लगाए हैं जबकि टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर (63) के नाम है।

भारत ने दूसरे दिन के अपने स्कोर दो विकेट पर 142 रन से आगे खेलना शुरू किया। तेंदुलकर और गम्भीर अब तक 173 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। भारत मेजबान टीम से पहली पारी की तुलना में अब भी 162 रन पीछे है।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में जैक्स कैलिस के 161 रनों की बदौलत 362 रन बनाए थे जबकि दूसरे दिन भारत ने वीरेंद्र सहवाग (13) और राहुल द्रविड़ (5) के विकेट गंवा दिए थे।

सहवाग 19 और द्रविड़ 28 के कुल योग पर पेवेलियन लौटे थे। सहवाग डेल स्टेन की गेंद पर ग्रीम स्मिथ के हाथों कैच हुए थे जबकि द्रविड़ को अब्राहम डिविलियर्स ने सीधे थ्रो पर रन आउट किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, January 4, 2011, 15:25 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+