टेनिस के चार धुरधंरों में डबल्स मुकाबला
टेनिस जगत के चार बड़े नाम हेती के लिए होने वाले एक चैरिटी मैच में साथ-साथ नज़र आएँगे. विश्व के नंबर एक और नंबर दो खिलाड़ी यानी फ़ेडरर और नडाल का मुकाबला तो पिछले कुछ दिनों में आम बात हो गई है. ऐसे ही कुछ वर्ष पहले पीट सैम्प्रास और आंद्रे अगासी भी कई प्रतियोगिताओं में आपस में भिड़ चुके हैं.
लेकिन अब एक डबल्स मैच में ये चारों खिलाड़ी एक साथ दिखेगें. एक विशेष चैरिटी मैच के डबल्स मुकाबले में एक ओर होंगे विश्व नंबर वन रॉजर फ़ेडरर और पूर्व धुरंधर पीट सैम्प्रास और इनका मुकाबला होगा विश्व नंबर दो रफ़ाएल नडाल और आंद्रे अगासी से.
ये मैच मार्च में अमरीका के शहर इंडियंस वेल्स में होगा. इससे इकट्ठा होने वाली धनराशि हेती के भूकंप पीड़ितों के लिए जाएगी.जनवरी में हेती में ज़बरदस्त भूंकप आया था जिसमें दो लाख तीस हज़ार लोग मारे गए थे और 12 लाख लोग बेघर हो गए हैं. हिट फॉर हेटी नाम के इस चैरिटी आयोजन से उम्मीद है कि टिकिटों की बिक्री और दान के ज़रिए 10 लाख डॉलर इकट्ठा हो पाएँगे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
