Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केपटाऊन टेस्ट : तेंदुलकर का 60वां अर्धशतक

तेंदुलकर ने भारत के लिए सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। द्रविड़ ने अब तक 59 अर्धशतक लगाए हैं जबकि टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर (63) के नाम है।

तेंदुलकर मैच के दूसरे दिन सोमवार को 49 रनों पर नाबाद लौटे थे जबकि गौतम गम्भीर 65 रन बनाकर अविजित थे। गम्भीर ने 168 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 69 रन बनाए हैं जबकि तेंदुलकर ने 118 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 55 रन जोड़े हैं।

भारत ने दूसरे दिन के अपने स्कोर दो विकेट पर 142 रन से आगे खेलते हुए तीसरे दिन बिना कोई क्षति के 152 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में जैक्स कैलिस के 161 रनों की बदौलत 362 रन बनाए थे जबकि दूसरे दिन भारत ने वीरेंद्र सहवाग (13) और राहुल द्रविड़ (5) के विकेट गंवा दिए थे।

सहवाग 19 और द्रविड़ 28 के कुल योग पर पेवेलियन लौटे थे। इसके बाद गम्भीर और तेंदुलकर 124 रनों की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। भारत में मेजबान टीम से पहली पारी की तुलना में अब भी 210 रन पीछे है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, January 4, 2011, 14:25 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+