जहीर व आसिफ से बहुत कुछ सीखा : एंडरसन
लंदन, 1 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी सफलता का कुछ श्रेय भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को दी है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को खेलते देख उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।
समाचार पत्र द मिरर से बातचीत में एंडरसन ने कहा, "यहां तक पहुंचने में अभ्यास का बहुत बड़ा योगदान है। मैंने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को गौर से खेलते हुए देखा है। मैंने आसिफ से सीखा है कि गेंद को कैसे सीम कराते हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज हैं।"
उन्होंने कहा, "ठीक इसी प्रकार गेंद को कैसे छुपाकर फेंका जाता है, यह मैंने जहीर खान से सीखा है।"
उल्लेखनीय है कि पांच मैचों की एशेज श्रृंखला के खेले गए चार मैचों में एंडरसन अब तक 17 विकेट ले चुके हैं। अंतिम मैच सिडनी में सोमवार से खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications