विश्व कप में सबको चौंकाएगी पाकिस्तानी टीम : अफरीदी
अफरीदी का कहना है कि लोग उनकी टीम के बारे में इस समय क्या कह रहे हैं उस ओर उनका ध्यान नहीं है।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने अफरीदी के हवाले से लिखा, "लोग इस समय हमारे बारे में क्या कह रहे हैं इस बात से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर रहा लेकिन विश्व कप खिताब जीतने के लिए हमारी टीम पूरा जोर लगा देगी।"
न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम को तीन ट्वेंटी-20 मुकाबले में मेजबान टीम से 1-2 के अंतर से श्रृंखला गंवानी पड़ी है।
अफरीदी ने कहा, "पाकिस्तान टीम का इतिहास रहा है कि वह दबाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है।"
अफरीदी विश्व कप के लिए सम्भावित टीम के साथ-साथ न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला की टीम के चयन को लेकर चर्चा के लिए स्वदेश पहुंचे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Sunday, January 2, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications