एएसबी क्लासिक टेनिस : शारापोवा की शानदार वापसी
शारापोवा ने सोमवार को खेले गए एएसबी क्लासिक टेनिस के पहले दौर के मुकाबले में इटली की अलब्रेता ब्रियांती को 6-2, 6-3 से हराया।
शारापोवा को पहले दौर का मुकाबला स्पेन की सुआरेज नावारो के साथ खेलना था लेकिन नावारो के चोटिल होने की स्थिति में उनकी भिड़ंत ब्रियांती के साथ हुई।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक शारापोवा ने कहा, "मेरे लिए वर्ष का यह पहला टूर्नामेंट है। मेरा पहला काम यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना है। मैं कुछ दिनों से यहां अभ्यास कर रही हूं जो मेरे लिए महत्वपूर्ण है।"
टूर्नामेंट की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त शारापोवा का अगला मुकाबला हमवतन और तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्वेतलाना कुज्नेतसोवा से होगा।
कुज्नेत्सोवा ने पहले दौर में न्यूजीलैंड की 289वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सासा जोंस को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications