रणजी ट्रॉफी : तमिलनाडु के खिलाफ राजस्थान मजबूत
भोजनकाल तक रोबिन 93 गेंदों पर चार चौके लगा चुके थे जबकि रश्मि परिदा 16 गेंदों पर दो चौके की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद हैं। रोबिन और परिदा ने चौथे विकेट के लिए अब तक 20 रन जोड़ लिए हैं।
राजस्थान की ओर से दूसरे दिन की शुरुआत सोमवार के नाबाद बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (115) और विवेक यादव (1) ने की। राजस्थान ने पहले दिन एक विकेट पर 236 रन बनाए थे।
विवेक अपने कल के स्कोर में मात्र चार रन जोड़कर पांच रन के निजी योग पर लक्ष्मीपति बालाजी की गेंद पर दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए।
इसके बाद चोपड़ा भी अपने कल की रन संख्या में 24 रन जोड़कर सुनील साम की गेंद पर कुथेथुरश्री वासुदेवदास को कैच थमा बैठे। चोपड़ा ने 327 गेंदों पर 15 चौके लगाए। चोपड़ा और विवेक ने तीसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की।
इससे पहले चोपड़ा और सक्सेना के बीच पहले विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी हुई थी। कप्तान ऋषिकेश कानितकर 28 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।
मुम्बई को क्वार्टर फाइनल में पारी के अंतर से पछाड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली राजस्थान की टीम पहली बार फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रयासरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications