चेन्नई ओपन : पेस-भूपति की शानदार जीत
पेस और भूपति ने लम्बे समय के साथ किसी पेशेवर आयोजन में साथ-साथ खेलते हुए पहले दौर के मुकाबले में मंगलवार को कनाडा के फ्रैंक डानसेविक और स्विट्जरलैंड के स्टेनीसलास वॉवरिंका को 3-6, 7-6 (8), 10-4 से पराजित किया।
पेस और भूपति नौ वर्ष के बाद पेशेवर आयोजन में साथ-साथ खेल रहे हैं। दोनों ने यहां 2002 में खिताबी जीत हासिल की थी। इस जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और एक घंटे 34 मिनट में मैच अपने नाम किया।
मंगलवार को खेले गए एकल मुकाबले में सर्बिया के जानको टिपसार्विक ने अर्जेटीना के एडवडरे श्वांक को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया।
सर्बिया की डेविस कप टीम के सदस्य टिपसार्विक ने पहले सेट के शुरुआती गेम में ही तीन ब्रेक अंक हासिल किए और अपने शानदार खेल की बदौलत 79 मिनट के भीतर श्वांक की चुनौती समाप्त की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications