Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक के खिलाफ बड़ौदा को 26 रन की बढ़त (लीड-1)

दिन का खेल खत्म होने तक पीनल शाह (71) और अजितेश अर्गल खाता खोले बगैर नाबाद लौटे। बड़ौदा की शुरुआत अच्छी नही रही और उसके सलामी बल्लेबाज कोनोर विलियम्स सात रन के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। विलियम्स को आर. विनय कुमार ने मुरलीधरन गौतम के हाथों कैच करवाया।

जयकिशन कोसवाला (18) को सुनील जोशी ने केबी पवन के हाथों लपकवाया। कोसवाला ने 30 गेंदों पर तीन चौके लगाए। इसके अलावा संकल्प वोहरा (8), आदित्य वाघमोडे (8), भार्गव भट्ट (6), अम्बाती रायडू (6), केदार देवधर (4) और स्वप्निल सिंह (0) ने निराश किया।

कर्नाटक की ओर से सुनील ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि अभिमन्यु मिथुन ने दो और विनय कुमार तथा श्रीनाथ अरविंद ने एक-एक विकेट चटकाए।

इससे पहले, कर्नाटक की ओर से गौतम ने सर्वाधिक 28 रन बनाए जबकि स्टुअर्ट बिन्नी ने 27 रनों की पारी खेली। के.बी. पवन (0), एस.एन. राजू (0), मनीष पांडेय (4), अमित वर्मा (0) और सुनील जोशी (9) ने निराश किया।

कर्नाटक ने एक समय आठ रन के कुल योग पर चार विकेट गंवा दिए थे। बिन्नी और गौतम ने छठे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। बड़ौदा की ओर से मुर्तुजा वाहोरा ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके जबकि भार्गव भट्ट ने तीन विकेट चटकाए वहीं संकल्प वोहरा तथा आदित्य वाघमोडे के खाते में एक-एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 3, 2011, 20:00 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+