Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 103 रनों से हराया (लीड-1)

184 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य की पीछा करने उतरी मेजबान टीम 15.5 ओवरों में 80 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहिद अफरीदी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर चार विकेट झटके जबकि अब्दुल रज्जाक को तीन विकेट मिले।

बल्ले के साथ 30 रन जोड़ने वाले रज्जाक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस हार के बावजूद कीवी टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। उसने ऑकलैंड और हेमिल्टन में खेले गए शुरुआती मुकाबलों में जीत हासिल की थी।

कीवी टीम की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टॉयरिश ने सर्वाधिक 45 रन जोड़े। स्टायरिश ने 36 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। मेजबान टीम का बाकी का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 183 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अजमल शहजाद ने सर्वाधिक 54 रनों की खेली जबकि मोहम्मद हफीज ने 31 रन जोड़े।

इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। शहजाद ने 34 गेंदों की तूफानी पारी में 10 चौके लगाए जबकि दूसरे ट्वेंटी-20 मुकाबले में अर्धशतक से चूकने वाले हफीज ने 23 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का जड़ा।

इसके अलावा उमर अकमल ने 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन जोड़े। पारी के अंतिम समय में अब्दुल रज्जाक ने अपना हाथ खोलते हुए मात्र 11 गेंदों पर तीन चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन बटोरे।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले में हैट्रिक लेने वाले मेजबान गेंदबाज टिम साउदी की जमकर खबर ली और उनके चार ओवर में 53 रन बटोरे। जेम्स फ्रेंकलिन सबसे किफायती रहे। जेम्स ने 12 रन देकर दो विकेट लिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 30, 2010, 16:00 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+