अक्षय कुमार के हिट नंबर आइला रे आइला पर थिरकीं मेक्सिकन स्विमर्स, फाइनल में एंट्री
नयी दिल्ली। अगर आप ये मानते आ रहे हैं कि दुनिया भर में लोग हिंदी सिनेमा को बॉलीवुड के खानों के नाम से ही पहचानते हैं तो आप गलत हैं। शाहरूख, सलमान और आमिर खान के चाहने वालों की कतार भले लंबी हो, लेकिन खिलाड़ी कुमार के फैंस की भी कमी नहीं है। ये बात उस वक्त साबित हो गई जब रियो ओलंपिक में अचानक के बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के हिट सॉग बजने लगा। इज़हार-ए-इश्क़ LIVE: ओलंपिक में ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को सबके सामने दिया शादी का प्रस्ताव, देखें
सिंक्रनाइज़्ड स्विमिंग इवेंट के दौरान जब करेम अछाच और नुरिआ ड्यूसडाडो की मेक्सिकन जोड़ी ने बॉलीवुड धुन पर परफॉर्म किया तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मेक्सिकन जोड़ी ने 'खट्टा मीठा' फिल्म की 'आइला रे आइला' धुन पर परफ़ॉर्म किया। इस धुन पर परफ़ॉर्म करके इस जोड़ी ने 9वें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वॉलिफ़ाइ कर लिया है।
पानी में दोनों स्वीमर्स ने ऐसे-ऐसे करतब किए कि देखने वाले दंग रह गए। आप भी देखिए बॉलीवुड गाने पर थिरकती इन मेक्सिकन स्विमर्स को...
#Mex swimmers competing in Synchronized Swimming competition on a #Bollywood song @Olympics #Rio2016 pic.twitter.com/b0AKFOL5b8
— Sawant Rohan Arun (@iswandering) August 15, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
