जिमनास्ट दीपा करमाकर की जीत की खुशी के बीच क्यों भड़क गए बिग बी?
नयी दिल्ली। जिमनास्ट दीपा करमाकर ने रियो ओलंपिक में फाइनल तक का सफर पूरा कर लिया है। दीपा ने जिमनास्ट स्पर्धा में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं। दीपा की इस जीत पर पूरा देश खुशियां मना रहा है। देश में जश्न का माहौल है। कहीं मिठाईयां बंट रही हैं तो कहीं पटाखे फूट रहे हैं। सोशल साइट्स पर बधाई लेने वालों का तांता लगा है। ट्विटर पर बधाइयों का सिलसिला जारी है, लेकिन उस जीत की खुशी के बीच महानायक अमिताभ बच्चन नाराज हो गए हैं। दीपा करमाकर प्रोफाइल: गरीबी से रियो ओलंपिक तक का सफर
दीपा की खुशी के बीच भड़के अमिताभ
अमिताभ ने ट्विट कर अपनी ये नाराजगी जाहिर की है। अमिताभ की नाराजगी स्पोर्ट्स चैनल के लिए है। दरअसल जिस वक्त दीपा करमाकर की प्रतिस्पर्धा चल रही थी उस वक्त स्पोर्ट्स चैनल किसी और प्रतियोगी का एक्ट दिखा रहे थे। जिस बात को लेकर अमिताभ काफी नाराज दिखें। उन्होंने ट्विटर पर अप नी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि दीपा करमाकर, उन्होंने कहा था कि आपको दिखाएंगे, लेकिन नहीं दिखाया। दूसरे देशों के खिलाड़ियों को दिखाने में चैनलों का इंटरेस्ट ज्यादा है। शुभकामनाएं।
T 2341 - #DipaKarmakar .. they said they would show you but never did .. channels interested in the other country athletes ! Good luck
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 7, 2016
स्पोर्ट्स चैनल पर भड़के लोग
आपको बता दें कि अमिताभ के इस ट्वीट के बाद काफी लोगों ने इ से रिट्वीट किया। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगलें ने भी ट्वीट किया कि दीपा करमाकर को क्यों नहीं दिखाया जा रहा है। शेरना ने लिखा कि स्टार स्पोर्ट्स, क्या आप मजाक कर रहे हैं? करोड़ों भारतीय दीपा को देख ने के लिए जाग रहे हैं और उनके एक्ट हमें दिखा न हीं पा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
