Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

थोर्प के सामने वजन घटाने की चुनौती

समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक मशहूर स्प्रिंट कोच ग्रांट स्टोएलविंडर ने कहा है कि लंदन ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए थोर्प को पहले से अधिक मजबूत बनने के साथ-साथ काफी तेजी से तैरना होगा।

स्टोएलविंडर ने कहा कि दो दिन पहले वापसी की घोषणा के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में थोर्प काफी फिट नजर आए थे लेकिन इसके बावजूद लंदन ओलम्पिक के लिए आस्ट्रेलियाई तैराकी टीम में जगह पाने के लिए उन्हें कम से कम और पांच किलो वजन घटाना होगा।

थोर्प ने चार वर्ष पहले तैराकी से संन्यास ले लिया था। वापसी के बाद उनके लिए कई चीजें बदल गई हैं। अब उन्हें ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए 100 मीटर फ्रीस्टाइल रेस को 48.5 सेकेंड में पूरा करना होगा।

यह समय थोर्प के संन्यास के वक्त निर्धारित समय से कम है और इस कारण थोर्प के सामने वजन घटाने और निर्धारित मानकों के हिसाब से खुद को ढालने की चुनौती है। थोर्प ने ओलम्पिक खेलों में पांच स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, February 4, 2011, 20:45 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+