कुबिका की हालत में सुधार, अंगुलियां हिलाईं
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक कुबिका को गम्भीर हालत में जेनेवा के करीब स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सात घंटे के ऑपरेशन के बावजूद चिकित्सक उनकी स्थिति को गम्भीर बता रहे हैं। कुबिका ने सोमवार को हालांकि अपनी अंगुलियां हिलाईं, जिसे सुधार के रूप में देखा जा रहा है।
रेनॉ टीम के 26 वर्षीय चालक कुबिका को एक गिरजाघर की दीवार से टकराने के बाद घायलवस्था में हवाई मार्ग से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेनॉ टीम ने कहा था कि सर्जरी सात घंटे तक चली और इसमें सात विशेषज्ञ सर्जन शामिल हुए।
इस दुर्घटना में सह चालक जैकब गेर्बर को चोटें नहीं आई थीं लेकिन कुबिका के दाएं पैर और हाथ की हड्डियां कई जगह से टूट गई थीं। ऑपरेशन के बाद कुबिका को नियंत्रित कोमा में रखा गया था लेकिन सोमवार को वह कोमा से बाहर आ गए।
जेनेवा के करीब पेट्रा लिगूरे के सांता कैरोना अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि कुबिका ने सोमवार को अपने दाएं हाथ की अंगुलियों को हल्के-हल्के हिलाया, जो इस बात का संकेत है कि उनका हाथ मस्तिष्क के संकेतों को समझ रहा है।
पोलैंड की सबसे चर्चित खेल हस्तियों में से एक कुबिका ने वर्ष 2008 में बीएमडब्ल्यू साउबर टीम के साथ कनाडा ग्रां पी रेस जीती थी। वह 13 मार्च से शुरू हो रहे नए एफ-1 सत्र के लिए हाल ही में स्पेन के शहर वेलेंसिया में आयोजित परीक्षण सत्र में हिस्सा लेकर लौटे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications