एटीपी रैंकिंग : नडाल शीर्ष पर कायम
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सोमवार को जारी सूची में नडाल 12,390 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर उनके पीछे 7965 अंकों के साथ दूसरे क्रम पर हैं।
इस वर्ष का आस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम करने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविक तीसरे स्थान पर हैं। स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग इस सूची में चौथे और आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जोकोविक के हाथों हारने वाले ब्रिटेन के एंडी मरे पांचवें स्थान पर हैं।
बीते सप्ताह के शुरुआती पांच खिलाड़ियों के क्रम में इस सप्ताह कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि बीते सप्ताह सातवें स्थान पर रहे स्पेन के डेविड फेरर छठे क्रम पर पहुंच गए हैं।
फेरर आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में मरे के हाथों हार गए थे। क्वार्टर फाइनल में फेरर ने नडाल की चुनौती समाप्त की थी।
इसी तरह बीते सप्ताह छठे क्रम पर रहे चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक सातवें क्रम पर खिसक गए हैं जबकि अमेरिका के एंडी रॉडिक आठवें स्थान पर ही कायम हैं।
स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को बीते सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी नौवें क्रम पर हैं लेकिन रूस के खिलाड़ी मिखाइल यवझेनी को एक स्थान का फायदा हुआ है। बीते सप्ताह 11वें स्थान पर रहे यवझेनी शीर्ष-10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications