बांग्लादेश की टीम अपना पहला अभ्यास मैच जीत चुकी है। उसने 12 फरवरी को चटगांव में कनाडा को नौ विकेट से पराजित किया था।
पाकिस्तानी टीम ने चार ओवरों की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए हैं। मोहम्मद हफीज चार रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि अहमद शहजाद ने नौ रन बनाए हैं।
पाकिस्तान अपना पहला अभ्यास मैच खेल रहा है। 1992 में खिताबी जीत हासिल करने वाली पाकिस्तानी टीम की कमान शाहिद अफरीदी के हाथों में है जबकि बांग्लादेश की कप्तानी शाकिब अल हसन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।