वर्ल्ड सुपर सीरीज मास्टर्स फाइनल में सायना की पहली जीत
सायना ने गुरुवार को खेले गए ग्रुप-ए के दूसरे मुकाबले में कनाडा की रीड चार्मेन को सीधे सेटों में 21-14, 21-9 से पराजित किया। सायना अपना पहला ग्रुप मैच हार गई थीं।
बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में मलेशिया की खिलाड़ी मेउ चू वांग के हाथों शिकस्त झेलने वाली सायना ने चार्मेन के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और मात्र 32 मिनट में मैच अपने नाम किया।
सेमीफाइनल में स्थान बनाने के लिए सायना को अपने आखिरी ग्रुप मैच में थाईलैंड की खिलाड़ी प्रोनतिप बुरानाप्रासेरसुक को हराना होगा। बुरानाप्रासेरसुक को गुरुवार को वांग के हाथों 9-21, 7-21 से हार झेलनी पड़ी।
युगल मुकाबलों में भी गुरुवार को भारत को सफलता हाथ लगी। ज्वाला गुट्टा और वी. दीजू ने अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में इंडोनेशिया के हेंड्रा अपरिडा और विटा मैरिसा की जोड़ी को कड़े मुकाबले के बाद 21-18, 21-17 से हराया। गुट्टा और दीजू बुधवार को खेला गया अपना पहला ग्रुप मैच हार गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications