For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

किर्गियोस ने नडाल को दी मात, मेक्सिको ओपन के क्वार्टर-फाइनल में किया प्रवेश

नई दिल्ली। टेनिस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कबिज राफेल नडाल को मेक्सिको ओपन में आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से हार का सामना करना पड़ा। किर्गियोस ने उन्हें बुधवार को 3-6, 7-6, 7-6 से राैंदते हुए मेक्सिको ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। किर्गियोस पिछले कुछ लंबे समय से नामी प्लेयरों को मात देकर टेनिस जगत में अपना प्रभाव डाल रहे हैं। वह अभी वह रैंकिंग में 72वें स्थान पर बने हुए हैं।

आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे नडाल को तीसरे सेट में 6-3 से बढ़त बनाने के बाद टाइब्रेकर में तीन मौके मिले लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा सके। अब इस तरह किर्गियोस का नडाल के साथ जीत का रिकार्ड 3-3 से बराबर हो गया और वह सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्टेन वावरिंका से भिड़ेंगे।

नडाल ने की तारीफ
मैच हारने के बाद नडाल ने 23 वर्षीय किर्गियोस की जमकर तारीफ की। नडाल ने कहा क वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसमें बहुत प्रतिभा है। वह ग्रैंड स्लैम जीत सकता था और रैंकिंग के शीर्ष पदों पर लड़ सकता था, लेकिन एक कारण है कि वह आखिर क्यों यहां है। उसके पास लोगों के लिए सम्मान है। प्रतिद्वंद्वी और खुद के प्रति सम्मान का अभाव है।

Story first published: Thursday, February 28, 2019, 18:25 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+