For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

VIDEO : निक किर्गियोस ने खोया आपा, हार के बाद तोड़े रैकेट और दर्शकों पर फेंका जूता

नई दिल्ली। खेल के मैदान पर कोई भी खिलाड़ी हारना पसंद नहीं करता। खासकर तब जब वो बुलंदियों को छू रहा हो। अगर उसे हार मिले तो वो मैदान पर ही अपना आपा खोकर ऐसी हरकतें कर बैठता है जो नियमों के खिलाफ रहती हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस द्वारा देखने को मिला जब उन्हें बुधवार को सिनसिनाटी ओपन में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद वह आग-बबूला होकर अपने दोनों रैकेट तोड़ बैठे, साथ ही दर्शकों पर अपना जूता फेंक दिया।

अंपायर की ओर थूका
किर्गियोस ने सिनसिनाटी मास्टर्स के दूसरे राउंड में हार के बाद दो रैकेट तोड़ डाले और अपने जूतों को दर्शकों की ओर से फेंक दिया। वर्ल्ड नंबर-27 किर्गियोस को बुधवार को रूस के कारेन खाचानोव ने 6-7, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी। तीसरे दौर में खाचानोव का सामना फ्रांस के लुकास पॉइली से होगा। किर्गियोस ने दो सप्ताह पहले ही वॉशिंगटन में अपने करियर का छठा एटीपी एकल खिताब जीता था। मैच हारने के बाद किर्गियोस को अपने रैकेट को नीचे मारते हुए देखा गया जबकि कभी-कभी वह आयरलैंड के चेयर अंपायर फर्गस मर्फी को अपशब्द व उनकी ओर थूकते हुए दिखाई दिए।

किर्गियोस पर लगा जुर्माना
वहीं इस खिलाड़ी पर कोर्ट पर आक्रामकता दिखाने के लिए 113,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। एटीपी ने कहा कि इस बड़े जुर्माने में दूसरे दौर में रूस के कारेन खाचानोव से हार के दौरान बिना अनुमति के कोर्ट छोड़ना, खेल भावना के विपरीत व्यवहार करना और चेयर अंपायर के खिलाफ भद्दी भाषा का इस्तेमाल करना शामिल है जिसमें वह इस अधिकारी पर थूकते दिखे। जुर्माने के साथ ही किर्गियोस को चेतावनी दी गई कि जांच पूरी होने के बाद उन पर एक और निलंबन भी लग सकता है।

पहले भी रहे थे विवादो में
किर्गियोस की इस घटिया हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर के साथ-साथ फेसबुक पर भी निक किर्गियोस की हरकतों की वीडियो वायरल हो रही है।किर्गियोस अपने गुस्‍सैल स्‍वभाव के कारण अकसर विवादों का कारण बनते आए है। इसी साल मई में इटेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दौरान नॉर्वे के कास्‍पर राउड के खिलाप्‍फ खेलते हुए उन्‍हें रैकेट जमीन पर पटका था और पास में रखी पानी की बॉटल को पैर से मार दिया था। यही नहीं उन्‍होंने पास में रखी कुर्सी को भी दूर फेंक दिया था।

Story first published: Friday, August 16, 2019, 13:09 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+