इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के के.डी.जाधव रेस्लिंग स्टेडियम में भुल्लर ने फाइनल मुकाबले के दूसरे दौर में जोगिंदर को आसानी से चारो खाने चित कर दिया। जोगिंदर की हार से एक और कुश्ती में एक और स्वर्ण जीतने की भारत की उम्मीदों को झटका लगा। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
जोगिंदर आस्ट्रेलिया के पहलवान डेनिस रॉबर्ट्स को हराकर फाइनल में पहुंचे थे।
इससे पहले, 84 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में पाकिस्तान के पहलवान मुहम्मद इनाम ने मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती के रजत पदक विजेता भारत के पहलवान अनुज कुमार चौधरी को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।