For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

यूएस ओपेन जीत फेडरर के सामने जोकोविच ने साबित की अपनी बादशाहत

न्‍यूयॉर्क। रविवार को एक बार‍ फिर से कोर्ट पर दो महान खिलाड़ी आमने-सामने थे। पूर्व नंबर वन स्विस्‍टजरलैंड के रोजर फेडरर और नंबर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविच और फिर से वही हुआ। विंबलडन फाइनल के बाद एक बार फिर से फेडरर और जोकोविच का आमना-सामना हुआ और जोकोविच ने फिर से फेडरर को शिकस्‍त दे साल का तीसरा ग्रैंडस्‍लैम जीत लिया।



उन्होंने यूएस ओपन फाइनल में फेडरर को जोकोविच ने 6-4, 5-7, 6-4, 6-4 से हराया। चार सेट तक चले इस मुकाबले का पहला सेट जोकोविच ने जीता। दूसरे सेट में फेडरर अपनी वापसी करने में कामयाब रहे, लेकिन इसके बाद के दो सेट में वे जोकोविच को हरा नहीं पाए।

करीब तीन घंटे तक चले इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया। खासकर फेडरर ने आक्रामक टेनिस का खेल दिखाने की कोशिश की, हालांकि अपनी कोशिश में फेडरर कामयाब नहीं हुए।

फेडरर 2009 के बाद पहली बार यूएस ओपन फाइनल में पहुंचे थे। इस बार फाइनल मुकाबले से पहले उन्होंने जिस तरह का खेल दिखाया था, उससे उम्मीद बंधी थी कि वे अपने करियर का 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत सकते हैं, लेकिन जोकोविच ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच ने बेहतरीन खेल दिखाया, खासकर कोर्ट कवरेज के मामले में वे लाजवाब दिखे। उन्होंने दूसरी बार यूएस ओपन का खिताब जीता है, लेकिन जोकोविच के करियर का दसवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने विंबलडन फाइनल में भी रोजर फेडरर को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी।

मैच के बाद जोकोविच ने कहा, 'मैं फेडरर और उनसे मिलने वाली चुनौतियों का काफी सम्‍मान करता हूं। जब आपके सामने फेडरर जैसा महान खिलाड़ी होता है तो आप पर दबाव काफी बढ़ जाता है।'

फेडरर का पिछले छह वर्षों में यह पहला यूएस ओपेन फाइनल था और उन्‍होंने वर्ष 2012 में कोई ग्रैंडस्‍लैम जीता था। यूएस ओपेन के फाइनल में हार के साथ ही फेडरर का 18वां ग्रैंड स्‍लैम टाइटल जीतने का सपना भी टूट गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+