For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Australian Open 2019: नडाल को मात देकर जोकोविच ने सातवीं बार अपने नाम किया खिताब

नई दिल्ली। टेनिस में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना बादशाहत बरकरार रखते हुए रविवार को फाइनल में राफेल नडाल को हरा दिया। इस जीत के साथ ही दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सातवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल को उन्होंने 6-3, 6-2, 6-3 से हराया। यह जोकोविच का 15वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच इससे पहले साल 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016 में खिताब जीत चुके हैं।

मैच के शुरुआत से ही जोकोविच ने अपनी पकड़ बनाए रखी और केवल एक अंक गंवाते हुए पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरे सेट में भी उन्होंने अपनी पकड़ जारी रखी और 6-2 से जीत हासिल की।तीसरे सेट में नडाल ने थोड़ा दबाव बनाया लेकिन तब तक देर हो चुकी था और जोकोविच ने तीसरा सेट भी अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में नडाल चार पर पहुंच चुके हैं लेकिन उन्हें सिर्फ एक बार जीत हासिल हुई है। साल 2012 में हुई जोकोविच और नडाल की भिड़ंत के मकाबले इस मैच में जोकोविच हावी नजर आए। साल 2012 में दोनों के बीच फाइनल में खिताब के लिए तकरीबन साढे़ पांच घंटे लंबी भिड़ंत हुई थी। ऑस्ट्रेलियन ओपन के इस टूर्नामेंट में नडाल फाइनल तक नहीं हारे लेकिन फाइनल में वह अपनी जीत बरकरार नहीं रख पाए और जोकोविच के हाथों उन्हें हार झेलनी पड़ी।

Story first published: Sunday, January 27, 2019, 16:47 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+