For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नोवाक जोकोविच ने मेदवेदेव को 3 सेटों में हराकर जीता 9वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब

मेलबर्न: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी नौंवी बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने रविवार को मेलबर्न पार्क में अपने रिकॉर्ड जीत के सिलसिले को और आगे बढ़ा दिया है।

जोकोविच ने चौथी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंदी को 7-5, 6-2, 6-2 से मात दी। उन्होंने रोड लेवर एरीना में करीब साढ़े सात हजार फैंस के सामने रूसी खिलाड़ी का 20 मैचों में जीत का सिलसिला भी तोड़ दिया।

यह सर्बिया खिलाड़ी जोकाविच का लगातार तीसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है और 18वां ग्रेंड स्लैम है। उन्होंने रोजर फेडरर और राफेल नडाल की और कदम बढ़ा दिया है जिनके पास 20 ग्रेंड स्लैम हैं। इस हार के साथ ही मेदवेदेव का पहली बार ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया।

सिंगल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में शायद ही कोई इतना डोमिनेट करता हुआ दिखा है जितना की जोकोविच ने इस मैच में किया। 9वें टाइटल के साथ जोकोविच ने फेडरर के आठ बार विंबलडन जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है लेकिन नडाल से वे अभी बहुत पीछे हैं। नडाल ने रोनाल्ड गैरोस पर 13 फ्रेंच ओपन टाइटल अपने नाम किए हैं।

ऐसा भी नहीं है कि जोकोविच के सामने दिक्कत नहीं आई। उनको तीसरे राउंड के बाद पेट की चोट के चलते संघर्ष करना पड़ा लेकिन उन्होंने जोखिम उठाते हुए खेलना जारी रखा। हालांकि ऐसा करके उनकी चोट के और भी ज्यादा बढ़ने का खतरा था लेकिन उन्होंने उठाया और अपना खिताब जीता।

33 साल के जोकोविच के सामने 25 साल के मेदवेदेव एक बहुत ही चपल खिलाड़ी थे। मेदवेदेव अपने सपाट और निचले ग्राउंडस्टोक्स के जरिए प्रतिद्वंदी को भांपने का ज्यादा मौका नहीं देते, वे अपनी गति और एंगल को बदलते रहते हैं, उनके पास जबरदस्त डिफेंड और मौकों पर किया जाने वाला अटैक भी है।

मजेदार बात यह है कि जोकोविच ने मेदवेदेव के खिलाफ पिछले तीन मुकाबले हारे हैं लेकिन ओवरऑल 4-3 से वे रूसी खिलाड़ी पर भारी हैं।

Story first published: Sunday, February 21, 2021, 16:51 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+