करारी शिकस्त के बाद नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन से हुए बाहर
नई दिल्ली। फ्रेंच ओपन मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब इटली के टेनिस खिलाड़ी मार्को चेचेहिनाटो ने मंगलवार को वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच को कड़े मुकाबले में मात देकर इस टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। गौरतलब हो की ऑस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम लगातार तीसरे साल फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं पुरुष युगल वर्ग में भारत के रोहन बोपन्ना का पुरुष युगल में अभियान खत्म हो गया है। जोकोविच और चेचेहिनाटो के बीच यह दिलचस्प मुकाबला करीब 3 घंटे 26 मिनट तक देखने को मिला।
इन्हें भी मिली हारः फ्रेंच ओपन के इस मुकाबले में पुरुष एकल वर्ग में बोपन्ना और फ्रांस के रोजर वेसेलिने की जोड़ी को क्रोएशिया के निकोट मेकटिक और ऑस्टिया के एलेक्जेंडर पेया की जोड़ी ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। गौरतलब हो की इस मुकाबले के बाद महिला एकल में अमेरिका की मेडिसन कीज पहली बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल में कीज का सामना हमवतन स्लोआने स्टीफंस से होगा। ऐसे में यह मुकाबला देखने लायक होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
