नई दिल्ली। तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन नोवाक जोकोविच मैच के दौरान दर्शकों के व्यवहार से काफी नाराज हो गए हैं। शनिवार को मैत के दौरान जिस तरह से मैदान के भीतर बैठे दर्शकों ने खांसना शुरू किया और सीटी बजाई उसपर जोकोविच का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल जोकोविच को गेंद को काफी देर तक रैकेट से बाउंस करने की वजह से उनपर समय बर्बाद करने का फाइन लगा, जिसके बाद दर्शकों ने उनके खिलाफ सीटियां बजानी शुरू कर दी और खांसने लगे।
जोकोविच ने कहा कि मुझे लगा कि भीड़ जानबूझकर अनावश्यक प्रतिक्रिया दे रही थी, कुछ लोग जानबूझकर मेरे गेंद उछालने पर सीटी बजा रहे थे, जिसकी वजह से मुझे समय अधिक लेने की वजह से रेफरी ने फाइन किया। हालांकि यह सब ऐसी चीजें हैं जो लोग टीवी पर नहीं देख पाते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इशकी जरूरत नहीं है, मुझे यह कतई अच्छा नहीं लगा। जिस तरह लोग जोकोविच पर सीटियां बजा रहे थे और खांस रहे थे उसपर जोकोविच ने व्यंग के तौर पर फ्लाइंग किस भी उन्हें दी।
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जोकोविच ने कहा कि अगर आप मेरी जगह होते तो उस स्थिति को समझते। मैं भी किसी अन्य इंसान की तरह ही हूं, मैं भी अन्य लोगों की तरह दबाव महसूस करता हूं। लोगों के साथ मेरी तालमेल अच्छा रहा है, लेकिन बहुत अच्छा नहीं रहा है। मैंने उसी तरह से प्रतिक्रिया दी जिस तरह से मुझे सही लगा। आपको बता दें कि शनिवार के मैच में जोकोविच ने केल एडमंड को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हरा दिया था।
इसे भी पढ़ें- Happy Bday Ganguly: खिलाड़ी, मेंटर, कैप्टन आखिर क्या हैं बंगाल के महाराजा........