समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अर्जेटीना के साल्टा शहर में खेले गए फाइनल मुकाबले में कीवी टीम ने पाकिस्तान को 4-2 से मात दी। खेल के पहले हॉफ तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं लेकिन दूसरे हॉफ में पाकिस्तानी टीम दबाव में आ गई और उसे मैच गवांना पड़ा।
मैच का पहला गोल पाकिस्तान की ओर से सुहेल अब्बास ने किया। परंतु दूसरे हॉफ में अब्बास और पाकिस्तान के दूसरे प्रमुख खिलाड़ियों की चूक टीम के लिए भारी पड़ी। दूसरे हॉफ में पाकिस्तानी टीम को पांच पेनेल्टी कॉनर मिले लेकिन अब्बास और उनके साथी खिलाड़ी इन्हें गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे।
उधर, इस टूर्नामेंट में भारत को तीसरा स्थान मिला। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने मेजबान अर्जेटीना को 6-3 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।