For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विंबलडन का खिताब जीतने के बाद कुछ इस तरह झूमे जोकोविच, डांस VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। नोवाक जोकोविच ने इस बार विंबलडन खिताब जीतकर अपनी मजबूती और अपना जम दोनो दिखाया, गौरतलब हो कि साल 2016 से ग्रैंडस्लैम जीतने के लिए तरस रहे नोवाक जोकोविच ने विंबलडन खिताब जीतकर अपनी वापसी के संदेश दे दिए हैं। इस लंबे अर्से की जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। बता दें कि आखिरी बार जोकोविच ने 2015 में विंबलडन खिताब जीता था वहीं एंजेलिक कर्बर ने भी सेरेना को मात देकर पहली बार विंबलडन का खिताब अपने नाम किया।

कुछ यूं झूमे जोकोविचः इस बेहद शानदार सीरीज के बाद डिनर का आयोजन होता है जहां सभी खिलाड़ी मौजूद होते हैं। इसी कार्यक्रम में दोनों विजेताओं का सम्मान भी किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान जोकोविच और कर्बर ने स्टेज पर कमाल का डांस करके सबको हैरान कर दिया। जोकोविच हमेशा की तरह हंसी-मजाक के मूड में थे वहीं कर्बर शुरुआत में थोड़ा नर्वस थी। इसके बाद दोनों ने स्टेज पर शानदार डांस किया। दोनों के डांस का यह वीडियो विंबलडन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।जोकोविच अपने इसी अंदाज के लिए जाने जाते है. वो कोर्ट पर भी कई बार डांस करते हुए, बॉल बॉयस के साथ हंसी मजाक करते हुए देखे जाते हैं।

Story first published: Wednesday, July 18, 2018, 9:06 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+