आस्ट्रेलियाई टीम में चयन से हैरान थे हॉलैंड
हॉलैंड इन दिनों भारत में चल रहे चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में विक्टोरिया की ओर से हिस्सा ले रहे हैं। स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' को दिए साक्षात्कार में हॉलैंड ने कहा, "सच कहूं तो मैं इस समय स्तब्ध नहीं हूं लेकिन चयन की खबर सुनकर पहले मैं जरूर चौंका था।"
भारतीय पिचों के मिजाज के देखते हुए 22 वर्षीय हॉलैंड को मौका दिया गया है। उन्होंने पिछले वर्ष ही आस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में कदम रखा था। आस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा, "अगर भारत दौरे पर हॉलैंड को खेलने का मौका मिला तो मेरा मानना है कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानदंडों पर खरे उतरेंगे।"
आस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ सात एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है। दोनों टामों के बीच तय कार्यक्रम के मुताबिक 25 अक्टूबर को पहला मैच वडोदरा, 28 अक्टूटर को दूसरा मैच नागपुर और तीसरा मैच 31 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। चौथा मैच दो नंबर को मोहाली, पांचवा मैच पांच नवंबर को हैदराबाद, छठा मैच आठ नवंबर को गुवाहाटी और सातवां मैच 11 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा।
भारत दौरे के लिए घोषित आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल हसी (उप कप्तान), डॉग बोलिंगर, नाथन हॉरिट्ज, जॉन हॉलैंड, बेन हिल्फेनहॉस, जेम्स होप्स, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, शॉन मॉर्श, टिम पेन, पीटर सिडल, एडम वोग्स, शेन वाटसन और कैमरून व्हाइट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications