Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेरा टेस्ट करियर अभी खत्म नहीं हुआ : ली

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक पसली में लगी चोट के कारण इस साल एशेज श्रृंखला से बाहर रहने के बाद टीम में वापसी करने वाले ली को टखने में चोट के कारण भारत दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था।

इसके बाद ली वेस्टइंडीज के साथ अपने घर में खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए भी समय रहते फिट नहीं हो सके। इस कारण आस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में यह चर्चा होने लगी कि ली का अंतर्राष्ट्रीय करियर अब खतरे में है लेकिन ली इससे सहमत नहीं हैं।

ली ने कहा, "यह सच है कि पिछले कुछ समय से चोट के कारण मैं काफी परेशान रहा हूं लेकिन इससे मेरे टेस्ट करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मैं वापसी करुं गा और एक बार फिर टेस्ट मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करुं गा। इसके लिए मैं जोरदार मेहनत कर रहा हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+