आस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट पारी और 65 रनों से जीता
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 480 रन बनाकर घोषित कर दी थी। आस्ट्रेलिया की ओर से साइमन कैटिच ने 92, रिकी पोंटिंग ने 55, माइकल क्लार्क ने 41, मार्कस नॉर्थ ने 79, ब्रैड हेडिन ने 38 और नेथन हॉरित्ज ने नाबाद 50 रन बनाए थे।
जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 228 रन ही बना सकी थी। वेस्टइंडीज की ओर से ट्रेविस डाउलिन और दिनेश रामदीन ने अर्धशतक लगाए थे। डाउलिन ने 62 और रामदीन ने 54 रनों की पारी खेली थी।
इस तरह मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ा था। दूसरी पारी में वह अपना पहला टेस्ट खेल रहे सलामी बल्लेबाज एड्रियन बाराथ (104) के शानदार शतक के बावजूद 187 रन ही बना सकी।
बेन हिफेनहास की अगुआई में मेजबान गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के सात बल्लेबाजों को दहाई का आंकड़ा नहीं पार करने दिया। हिफेनहास ने तीन विकेट लिए जबकि शेन वॉटसन और हॉरित्ज के खाते में दो-दो विकेट आए।
पीटर सिडल, मिशेल जानसन और माइकल हसी को भी एक-एक सफलता मिली। पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट लेने वाले हिफेनहास को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications