Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शीर्ष वरीय टेस्ट टीम के रूप में वर्ष का समापन करेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने इस सत्र में अब तक खेले गए 32 मैचों से 3957 अंक जुटाए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम 30 मैचों की मदद से जुटाए गए 3672 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके 122 रेटिंग अंक हैं। भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में मिली जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका से आगे निकलने का कारनामा किया।

वर्ष 2001 में शुरू हुई टेस्ट रैंकिंग में इससे पहले आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीकी टीमों को ही शीर्ष पर रहने का मौका मिला है। कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिली एक पारी और 144 रनों की शानदार जीत के बाद भारतीय टीम ने 122 रेटिंग अंकों के साथ तालिका में दक्षिण अफ्रीका की बराबरी कर ली थी लेकिन मुंबई में जीत के साथ उसने उसे पीछे छोड़ दिया।

कभी साल दर साल शीर्ष पर बनी रहने वाली आस्ट्रेलियाई टीम 116 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि भारत के हाथों मिली हार के बाद श्रीलंकाई टीम 115 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।

आस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। वह तीन मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना चुकी है लेकिन यह श्रृंखला 3-0 से जीतने की स्थिति में भी वह तालिका में भारतीय टीम को चुनौती नहीं दे पाएगी।

इस वर्ष खेली गई एशेज श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम को टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचने का मौका मिला था। दक्षिण अफ्रीकी टीम को इंग्लैंड के साथ इस माह के बाद चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है और इस श्रृंखला के माध्यम से वह एक बार फिर सर्वोच्च स्थान हासिल कर सकती है।

इंग्लैंड की टीम 105 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें और पाकिस्तानी टीम 84 रेटिंग अंकों के साथ छठे क्रम पर है। पाकिस्तान ने वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को हराकर अपनी स्थिति थोड़ी मजबूत की है।

न्यूजीलैंड की टीम 80 रेटिंग अंकों के साथ सातवें, वेस्टइंडीज 76 रेटिंग अंकों के साथ आठवें और बांग्लादेश 13 रेटिंग अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+