मास्को, 15 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के खिलाफ शनिवार को 2-1 से मिली हार के बावजूद फुटबाल विश्व कप के लिए स्लोवेनिया के क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार हैं।
मास्को के लुझनिकी स्टेडियम में रूस की ओर से दिनयार बिलियालेतदिनोव ने दो गोल दागे। स्लोवेनिया के स्ट्राइकर नेजक पेकनिक ने एक गोल किया।
घरेलू मैदान का पूरा लाभ उठाते हुए रूसी टीम ने पहले और दूसरे हॉफ में स्लोवेनिया पर दबाव बनाए रखा। नतीजा यह रहा कि पहले हाफ में स्लोवेनिया ने रक्षात्मक रुख बनाए रखा। इस हार के बाद भी स्लोवेनिया को अगर आगे के मैचों में जीत मिलती है तो वह क्वालीफाई कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।